थाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड ने जीते 27 पदक

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने नार्थ इंडिया मुए थाई चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्तराखंड ने ओवर ऑल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान...


मुए थाई एसोसियेशन ऑफ जम्मू कश्मीर के तत्वावधान में जम्मू पुलिस स्पोर्ट्स रिंग में आयोजित नार्थ इंडिया मुए थाई (थाई बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, सात रजत, पांच कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड ने कुल 27 पदक अपने नाम किए। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में चैंपियनशिप आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था । प्रतियोगिता में उत्तर भारत के आठ राज्यों के 450 खिलाड़ी शामिल हुए। देहरादून के वंश गुसाईं, प्रणव नौडयाल, विवेक पंवार ने स्वर्ण पदक जीता। दून की सुची सिरोही ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड ओवर ऑल चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, यूनाइटेड मुए थाई इंडिया के महासचिव डा. श्रीराम चौधरी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, पूर्व कैबिनेट ने मंत्री नारायण सिंह राणा, उत्तराखंड मुए थाई के महासचिव नीलेश जोशी ने हर्ष जताया।

Comments

Popular posts from this blog

Best Muay Thai Classes in Siri Fort Stadium

Muay Thai Boxing Academy in Sadiq Nagar

Muay Thai Classes in Sadiq Nagar Delhi